फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नल फेल होने से 20 मिनट ठप रहा रेल संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मॉडल रेलवे स्टेशन के रेल ट्रैक पर जल निकासी की समस्या रेल संचालन में बाधा बनी है। दस दिनों के अंतराल में मंगलवार को दूसरी बार डाउन व अप ट्रैक पर बारिश का पानी भरने से सिग्नल धड़ाम हो गए।
विज्ञापन


जिससे करीब 20 मिनट तक रेल संचालन ठप रहा। सिग्नल फेल होते ही अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। आननफानन ट्रैक से पानी निकाला गया। विभागीय हीलाहवाली से पुष्पक एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। जिससे यात्रियों को खासा दिक्कतों से जूझना पड़ा।

मंगलवार सुबह सात बजे झमाझम बारिश शुरू हुई जो रेलवे के लिए मुसीबत का कारण बन गई। तेज बारिश से प्लेटफार्म नंबर दो व तीन के रेलवे ट्रैक पर आउटर की तरफ जलभराव हो गया। करीब 7:30 बजे लखनऊ से दिल्ली जा रही गोमती एक्सप्रेस सिग्नल फेल हो जाने से आउटर पर खड़ी हो गई।
विज्ञापन


बारिश के बीच ट्रेन का अचानक ठहराव होने से अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। सिग्नल फेल होने की जानकारी होने पर संकेतांक टीम मौके पर पहुंची। बारिश के बीच गैंगमैन ट्रैक पर भरे पानी को निकालने में जुटे। गैंगमैनों ने काफी जद्दोजहद के बाद ट्रैक को साफ किया।

इस दौरान करीब बीस मिनट तक सिग्नल फेल होने से डाउन व अप ट्रैक पर ट्रेनें फर्राटा नहीं भर सकीं। सिग्नल खराब होने से पुष्पक एक्सप्रेस, जबलपुर एक्सप्रेस के अलावा मैमू ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। करीब 9 बजे तक अधिकारियों ने रेल संचालन सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रेनों का मैनुअल संचालन कराया।

ट्रेनों की रफ्तार थमने से यात्रियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक विश्राम समेत अन्य जिम्मेदार अधिकारी खामी को छिपाने में जुटे रहे। सभी अधिकारी एक ही स्वर में सब सामान्य होने का दावा करते रहे।
विज्ञापन


-पुष्पक, गोमती एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों कीथमी रफ्तार
-डाउन ट्रैक पर बारिश का पानी भरने से फेल हुआ सिग्नल
-रेल संचालन की जद्दोजहद में अधिकारियों ने ट्रेनोें को मैनुअल गुजारा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें