फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर बढ़ा, कटरी में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्लागंज। गंगा बैराज से बुधवार रात पानी छोड़ा गया, जिससे घाटों को छोड़ चुकी गंगा में तेजी से पानी बढ़ गया।
विज्ञापन


एकदम पानी छोड़े जाने के कारण गंगा की रेती में खेती करने वाले किसानों के चेहरे मुरझा गए, क्योंकि कई बीघा तरबूज की फसल पानी में डूब गई। जिससे कटरी क्षेत्र में रहने वाले किसानों में हड़कंप मचा है। 16 घंटे में तकरीबन 1.180 मीटर पानी बढ़ा है।

मालूम हो कि बुधवार की रात करीब आठ बजे गंगा का जलस्तर 107.620 मीटर था, जो अगले दिन गुरुवार दोपहर 12 बजे बढ़कर 109.00 मीटर हो गया। केंद्रीय जल आयोग गंगाघाट ने बताया कि बैराज खंड कानपुर इकाई की ओर से रात से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


जिससे गंगा के जलस्तर में अचानक बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं तेजी से बढ़े पानी के कारण गंगाघाट छोर की ओर के घाटों के निकट पानी पहुंच गया है। बैराज के बीच के गेट नहीं खोले गए, किनारों के गेट को खोला गया। जिससे गंगा का जलस्तर बढ़ा है। बीच के गेट न खुलने से किनारों पर पानी नजर आ रहा है।
विज्ञापन


वहीं रविदास नगर कटरी में कई जगह पर थोड़ी थोड़ी दूर पर कटान भी हुई। अचानक जलस्तर बढ़ने से गंगा कटरी किनारे रहने वालों में हड़कंप मचा है। जानकारी के अनुसार कटरी में रहने वाले कई किसानों की तरबूज की फसल जलमग्न हो गई, जबकि कई किसानों के दुधारू जानवर बीच रेती में फंस गए हैं।

जिन्हें निकालने का प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों की मानी जाएं तो करीब पांच बीघा फसल टुकड़ों में बोई गई थी जो अब बेकार हो गई है।

-कई बीघा तरबूज की फसल डूबी, दुधारू जानवर फंसे
-16 घटें में 1.180 मीटर जलस्तर बढ़ा, बैराज से छोड़ा गया पानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें