बधिर स्पोर्ट्स एसोसिएशन कानपुर मंडल के चुनाव में शामिल सदस्य।
- फोटो : संगठन
कानपुर। बधिर स्पोर्ट्स एसोसिएशन कानपुर मंडल के तत्वावधान में सोमवार को सामान्य बैठक एवं चुनाव वीएसएसडी कॉलेज नवाबगंज में हुए। इसमें 50 सदस्यों ने हिस्सा लिया। चेयरमैन राहुल निगम, उपचेयरमैन शालिनी श्रीवास्तव, गिरीश चंद्र भगवानानी, अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, संयुक्त मंत्री आशू दीक्षित, पारुल दीक्षित बने।
कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य जुल्फिकार हुसैन रिजवी, अरुण सिंह, आशीष सिंह, सूरज बने। चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल एवं पीठासीन अधिकारी बलराम सिंह जादौन की देखरेख में चुनाव हुए।