फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आग से 20 बीघा गेहूं की फसल व 200 बीघा फसल अवशेष जले

Thu, 23 Apr 2026 02:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ापुर के पास बुधवार सुबह गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। तेज हवा के साथ आग बढ़गई और आसपास क्षेत्र में फैल गई। सूचना पर छह फायर टैंकर लेकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कई तरफ से आग पर पानी की बौछार की। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग काबू की जा सकी। इससे पहले 20 बीघा गेहूं की फसल व 20 बीघा फसल अवशेष जल गया।
विज्ञापन

नसरतपुर मंचौरा में गेहूं की पराली में बुधवार सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। तेज हवा की वजह से आग की चिंगारी उड़ने पर दूसरे खेतों में फसल व फसल अवशेष भी चपेट में आ गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके चलते आग अकबरपुर के तक पहुंच गई। लपटें उठने पर किसान खेत में बंधे रखे गेहूं के गट्ठर सुरक्षित करने में लग गए जबकि आग लगने से फसल जलने पर महिलाएं रोने लगीं।
मौके पर पहुंची पुलिस के साथ ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। इधर सूचना पाकर माती फायर स्टेशन से चार फायर टैंकर लेकर दमकल कर्मी पहुंचे। हवा की दिशा की तरफ पानी की बौछार कर आग काबू करने का प्रयास शुरू किया गया। इसके बाद भोगनीपुर व डेरापुर से एक-एक फायर टैंकर मांगा गया। कुल छह फायर टैंकर से पानी की बौछार कर करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। इससे पहले रामनाथ, रामप्रसाद, हीरालाल, रिंकी, सरला, शबनम, राहुल, कुसमा, कल्लन, अकबरअली, अनीश व मिश्रीलाल समेत 18 किसानों की बीस बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। वहीं, करीब 200 बीघा फसल अवशेष जल गए। नायब तहसीलदार रवींद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि आग से 18 किसानों की गेहूं की फसल जली है। करीब दो सौ बीघा फसल अवशेष जल गया। लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है। एसडीएम सुरभि शर्मा ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट की जांच कराकर किसानों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन


.......................
ट्रांसफार्मर की चिंगारी से एक बीघा गेहूं व सात बीघे पराली जली
रूरा। सिमरामऊ में खेत के पास रखे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से बुधवार दोपहर फसल अवशेष में आग लग गई। आग से एक बीघा गेहूं की फसल व सात बीघे पराली जल गई। फायर टैंकर लेकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। रसूलाबाद तहसील के सिमरामऊ व बढ़ईनपुरवा के बीच ट्रांसफार्मर की चिंगारी से फसल अवशेष में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दमकल को सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद डेरापुर से फायर टैंकर लेकर दमकल कर्मी पहुंचे। पानी की बौछार कर आग काबू की। लेखपाल अंशुमान सिंह ने बताया कि बढ़ईनपुरवा निवासी अशोक शर्मा व उनके परिवार के सम्मिलित खाते में करीब एक बीघे गेहूं की फसल जल गई। थ्रेसर से मड़ाई के लिए किसान ने गड्ढे दूसरी जगह एकत्र कर लिए थे वह बच गए। वहीं सिमरामऊ के वीरेंद्र व सुरेश चंद्र शर्मा आदि की करीब सात बीघे पराली राख हो गई। रिपोर्ट तहसील कार्यालय में दी जाएगी। वहीं, रसूलाबाद के अन्ता गांव में आग से दो किसानों के आठ सिंचाई वाले पाइप जल गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें