फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में बड़ी बहन ने छोटी बहन के सिर पर रखा पतीला, दो घंटे तक जिंदगी-मौत के बीच फंसी रही सांस

Tue, 09 Jul 2019 08:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
पतीले को ब्लेड से काटकर मासूम का सिर आजाद हुआ - फोटो : ANI
विज्ञापन

हरदोई में खेल-खेल में मासूम की जान आफत में पड़ गई। सिर में पतीला फंसने से मासूम की जान सांसत में आ गई। वह दो घंटे तक जिंदगी और मौत की बीच जंग लड़ती रही। मशक्कत के बाद एक युवक ने लोहे के ब्लेड से पतीला काटकर मासूम की जान बचाई।

विज्ञापन


पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम अनंगपुर निवासी रामबरन मजदूरी करता है। उसके परिवार में पत्नी रूबी के अलावा गुडिय़ा (5) व पिकीं (3) एक अन्य बेटी है। रविवार की सुबह पत्नी घरेलू कामों में व्यस्त हो गई। रामबरन भी घर से किसी काम से निकल गया।

 

Trending Videos
विज्ञापन

पतीला सिर से निकलने के बाद मां के साथ पिंकी - फोटो : ANI
इसी दौरान दोनों बेटियां बरामदे में पतीला लेकर खेल रहीं थी। खेल-खेल में गुडिय़ा ने पतीला पिंकी के सिर में डाल दी। सिर में पतीली डालकर उसी पर बैठकर खेलने लगी। जब पिंकी को दिक्तत हुई तो वह रोने लगी। पिकीं के रोने की आवाज पर परिजन मौके पर आ गए।

परिजनों ने सिर में पतीला फंसा देखाा। परिजन पतीला निकालने का प्रयास करने लगे। काफी जद्दोजहद के बाद भी सफलता नहीं मिली। जिससे परेशान होकर परिजनों ने चीखना-चिल्लाना शुरु कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। सिर में पतीला फंसे लगभग दो घंटे बीत गए।

जिससे मासूम की जान खतरे में पड़ गई। वहीं गांव निवासी दाताराम ने समझदारी का परिचय देकर लोहे की ब्लेड से पतीला काटा। जिसके बाद पतीला सिर से निकाल कर मासूम की जान बचाई। जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली। गांव में दाताराम की समझदारी की दिन भर चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें