फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह के जश्न में फैला मातम, करंट लगने से मासूम की मौत, गमगीन माहौल में हुए फेरे

Tue, 09 Jul 2019 07:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
शादी (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में आए बच्चे को मैट के नीचे पड़े खुले तार से करंट लग गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने गेस्ट हाउस मालिक पर गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


बच्चे की मौत के बाद गमगीन माहौल में शादी की रस्में पूरी हुईं। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सितवनपुर पिसू निवासी अशोक कुमार यादव की बेटी वर्षा की सोमवार को शादी थी। बरात एटा जनपद के अलीगंज से मोहम्मदाबाद कस्बा स्थित गेस्ट हाउस में आई थी।

 
विज्ञापन

इसी में नगला चंदन निवासी सनी यादव (08) पुत्र गोविंद सिंह यादव अपने चाचा पंकज के साथ आया था। शादी के कार्यक्रम चल रहे थे। इसी दौरान सनी पानी पीने गया था। कैंपर से पानी निकालते समय फर्श पर बिछी मैट के नीचे पड़े किसी खुले तार की चपेट में आने से उसे करंट लग गया।

इससे वह वहीं पर अचेत होकर गिर गया। परिजन उसे तत्काल सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे शादी का माहौल गमगीन हो गया। सुबह गमगीन माहौल में वर वधू ने फेरे लिए। उधर, सनी के पिता ने कोतवाली में चंदेल गेस्ट हाउस के मालिक पर गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें