फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रथम कॉस्को कानपुर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप तीन से

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। प्रथम कॉस्को कानपुर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप तीन से पांच अप्रैल तक ग्रीनपार्क स्टेडियम स्थित हॉल में होगी। प्रतियोगिता कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन और खेल निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में होगी। इसमें अंडर-13, 15, 17 और 19 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। सभी को तीन अप्रैल को ग्रीनपार्क में रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में एकल, युगल और मिश्रित युगल वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रत्येक खिलाड़ी अधिकतम तीन स्पर्धाओं में भाग ले सकता है। इच्छुक खिलाड़ियों को 31 मार्च की रात 10 बजे तक www.kdba.co.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। सभी मैच कॉस्को प्लैटिनम फेदर शटल से खेले जाएंगे और आधुनिक ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से संचालित होंगे, जिससे खिलाड़ी अपने मैच का समय और स्कोर ऑनलाइन देख सकेंगे।

विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, टी-शर्ट और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। यह जानकारी सचिव डीपी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी, ड्रॉ व अन्य विवरण के लिए आयोजन से जुड़े आशीष कुमार गौड़ के फोन नंबर 9889105448, इरशाद अहमद के 8707802020 और आशुतोष सत्यम झा के नंबर 9956325357 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें