फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 1924 महिलाओं को मिला सहारा, 422 परिवारों में कराया समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सहायता और पुनर्वास के लिए संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर ने छह माह में जिले की 1924 महिलाओं की मदद की। मिशन शक्ति अभियान के तहत संचालित सेंटर ने सबसे अधिक जोर पारिवारिक विवादों के समाधान पर दिया। 933 महिलाओं को अवसाद से बाहर निकालने का प्रयास किया। वहीं, 422 मामलों में सुलह-समझौता कराकर टूटने के कगार पर पहुंचे परिवारों को जोड़ा।
विज्ञापन


सखी वन स्टाप सेंटर ने गंभीर परिस्थितियों में फंसीं महिलाओं को राहत देने के लिए 211 महिलाओं को शेल्टर होम, 166 मामलों में चिकित्सा सहायता, 154 मामलों में पुलिस सहायता और 38 मामलों में निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई। आंकड़ों के अनुसार मई में सबसे अधिक गतिविधियां दर्ज की गईं। इस दौरान 235 महिलाओं की काउंसलिंग, 122 मामलों में समझौता, 46 महिलाओं को शेल्टर और 42 को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। सखी वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक वंदना द्विवेदी ने बताया कि केंद्र का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को एक ही स्थान पर परामर्श, कानूनी, चिकित्सीय, पुलिस और आश्रय संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। वहीं जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि महिला सुरक्षा और सम्मान सरकार की प्राथमिकता है तथा प्रत्येक पीड़िता को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराने की लगातार निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर महिलाओं को त्वरित राहत देने का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है, जहां उन्हें विभिन्न विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें