फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने पांचवे दिन किया मां का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी की दादी के शव का मौत के पांचवें दिन अंतिम संस्कार किया गया। हाईकोर्ट से पैरोल मिलने के बाद पुलिस कड़ी सुरक्षा में किशोरी के चाचा (मृतका के बेटे) को शुक्रवार सुबह रायबरेली जेल से गांव लाई। परियर घाट पर बेटे ने मां के शव की अंत्येष्टि की। इसके बाद पुलिस चाचा को रायबरेली जेल लेकर चली गई। इस दौरान गांव में भी भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


किशोरी की 75 वर्षीय दादी की सोमवार रात मौत हो गई थी। परिजनों ने न्यायालय के वारंट पर रायबरेली जेल में बंद किशोरी के चाचा को पैरोल मिलने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की बात कही थी। जिससे लगातार चार दिन तक वृद्धा का शव गांव में रखा रहा। गुरुवार को हाईकोर्ट ने पैरोल की अनुमति दी थी। इस दौरान रायबरेली, माखी, आसीवन पुलिस के अलावा पीएसी बल गांव और परियर घाट पर तैनात रहा। किशोरी के चाचा ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने उन्हें उन्नाव से रायबरेली जेल भेज दिया। इससे उनकी मां को सदमा लगा और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


- भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के चाचा को कड़ी सुरक्षा में रायबरेली जेल से गांव लाई पुलिस
- परियर घाट और गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा, अंत्येष्टि के बाद पुलिस चाचा को रायबरेली जेल लेकर चली गई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें