शिवराजपुर(कानपुर)। शुक्रवार की सुबह बर्राजपुर रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में अधेड़ का शव मिला। इसकी जानकारी यात्रियों ने रेलवे कर्मियों को दी। पुलिस शव की जानकारी पर मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे अफसरों ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता न मिलने पर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
बर्राजपुर स्टेशन मास्टर जयप्रकाश ने बताया कि परिसर में एक अधेड़ के पड़े होने की सूचना दी थी जिसके बाद वह स्वयं मौके पर गए थे और मामले की सूचना आरपीएफ, और शिवराजपुर थाना पुलिस को दी थी। मृतक की उम्र लगभग पचास वर्ष की है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग सकेगा। ब्यूरो