फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान जागरूकता को निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर (कानपुर)। क्षेत्रीय किसान सरकार की फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान दुर्घटना बीमा योजना, किसान बीमा योजना सहित विविध कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें सके, इसके लिए जिला कृषि अधिकारी और सीएससी अधिकारियों द्वारा शिवराजपुर के मानपुर गांव में किसान जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में मौजूद अफसरों ने कई गांवों में जाकर किसानों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दीं। मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी मनीष कुमार, सीएससी जिला प्रबंधक अजय सिंह, एसबीआई के फील्ड अफसर पंकज कुमार आदि की अगुवाई में शिवराजपुर के मानपुर पुलिया से किसान रैली निकाली गई।
विज्ञापन

रैली में बड़ी संख्या में शिवराजपुर विकास खंड के अधिकारी-कर्मी मौजूद रहे। रैली के दौरान जिला कृषि अधिकारी ने कई गांवों में रुककर किसानों को कम लागत में वैज्ञानिक खेती कर अच्छी फसल उत्पादन के बारे में बताया। इसके अलावा राजस्व विभाग, कृषि विभाग, बैंक, शिक्षा विभाग, उद्यान विभाग सहित कई विभागों में सरकार द्वारा चलाई जा रही विविध कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी किसानों को दी गईं। इस दौरान सहायक कृषि अधिकारी शिवभजन वर्मा ने किसानों प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। रैली के दौरान मनोज कुमार, राजेश कुमार, दिलीप कुमार, चंद्रशेखर, संदीप आर नाइक, राजेश उमराव, शिवम, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें