फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बारासगवर। साथियों के साथ बकरी चराने गई किशोरी नहाते समय तालाब में अधिक गहराई में जाने से डूब गई। परिजनों ने किशोरी का शव तालाब से बाहर निकाला।

बारासगवर थाना क्षेत्र के गांव सथनी बाला खेड़ा निवासी शिवकुमार कुरील की बेटी प्रीती (12) गुरुवार सुबह बकरी चराने गई थी। साथ में उसके गांव के कई और बच्चे भी थे। बकरी चराते समय प्रीती साथियों के साथ तालाब में नहाने लगी। इस दौरान वह अधिक गहराई में चली गई और डूबने लगी। प्रीती के साथ में नहा रहे बच्चों ने जब उसे डूबते देखा तो उन्होंने गांव पहुंच घर वालों को जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रीती के तालाब में डूबने की सूचना मिलते ही परिजनों ने प्रीती की खोजबीन की और उसे तालाब से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना पर उपनिरीक्षक गया प्रसाद मौके पर पहुंचने से पहले ही परिजन प्रीती के शव का अंतिम संस्कार कर चुके थे।
विज्ञापन


- नहाते समय काफी गहराई में चले जाने से हुई मौत
- बकरी चरा रहे अन्य बच्चों की सूचना पर परिजनों ने शव निकाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें