मोहम्मदाबाद। खड़े ट्रैक्टर में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर सवार ग्रामीण घायल हो गया। नर्सिंगहोम में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदरपुर निवासी श्रीपाल (50) गुरुवार को ट्रैक्टर से आलू लेकर नवीगंज बेचने गया था। साथ में उसका भाई राजू और बेटा उपेंद्र भी थे। ट्रैक्टर परिवार का चिंटू चला रहा था। देर शाम वह लोग लौट रहे थे। इस बीच गांव ईशेपुर के पास चालक ने ट्रैक्टर को एक ओर खड़ा कर लघुशंका के लिए चला गया। इस दौरान
अवैध खनन कर लौट रहे ट्रैक्टर चालक ने पीछे से खड़े ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर पर बैठा श्रीपाल नीचे गिर कर घायल हो गया। घटना के बाद बालू लदा ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे को देखकर आनन फानन में घायल को परिवार के लोग शहर के आवास विकास कालोनी प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए। शुक्रवार को पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत
खड़े ट्रैक्टर में बालू लदे ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, नर्सिंगहोम में मृत घोषित किया
अमर उजाला ब्यूरो