कमालगंज। प्रसूता को अस्पताल से घर वापस ले जाते समय एंबुलेंस चालक को पैसे देने से मना कर दिया। इससे नाराज एंबुलेंस चालक ने प्रसूता को बच्चे समेत रास्ते में उतार दिया। महिला के देवर ने इस मामले की शिकायत की है।
थाना कमालगंज के गांव निसान नगला निवासी भीमसेन ने शिकायत में कहा कि उसकी भभी रामरोशनी को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती कराया था। बुधवार को अस्पताल स्टाफ ने एंबुलेंस से प्रसूता को घर वापस भेजा। एंबुलेंस चाल ने रास्ते में राम रोशनी से पैसों की मांग की। रामरोशनी ने रुपये देने से मना किया तो एंबुलेंस चाल ने
प्रसूता को मासूम बच्चे के साथ सड़क पर गांव भटपुरा क्रासिंग के पास उतार दिया। प्रसूता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मान सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
प्रसूता व बच्चे को रास्ते मेें उतारा
अस्पताल से घर वापस ले जाते समय एंबुलेंस चालक को पैसे देने से किया मना, परिजनों ने चिकित्साधिकारी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो