कायमगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आवासीय परिसर में बुधवार की सुबह नवजात कन्या का शव सफाई कर्मचारी को पड़ा मिला। इससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। नवजात का शव मिलने से कई चर्चाएं शुरू हो गई। सफाई कर्मचारी ने कन्या के शव को लेकर जमीन में दफन कर दिया।
सीएचसी में कर्मचारियों के लिए आवास बने है। सफाई कर्मी रमेश के घर के बाहर रखे कूलर के पास नवजात कन्या का शव पड़ा मिला। शरीर पर आटा लगा हुआ था। नवजात का शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोग वहां एकत्र हो गए। शरीर पर आटा लगा देखकर स्थानीय लोग आटा के झोले में शव को रखकर लाने की आशंका जता रहे है। सीएचसी के आवासीय परिसर में अवैध गर्भपात का धंधा होने की चर्चाएं होनी शुरू हो गई। सफाई कर्मचारी
रमेश को इसकी जानकारी मिली। वह मौके पर पहुंचा और नवजात कन्या को जमीन में दफन कर दिया। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डा. अनुराग वर्मा ने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। सफाई कर्मी से इस संबंध में पूछताछ की जाएगी।
सीएचसी परिसर में नवजात का मिला शव
सफाई कर्मचारी ने कन्या के शव को लेकर जमीन में दफन कर दिया
अमर उजाला ब्यूरो