फर्रुखाबाद। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा नहाने के लिए जाते समय बेकाबू हुई कार बिजली के पोल से टकरा गई। दुर्घटना में कार चालक समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिला मैनपुरी थाना बेवर के गांव घूटरा निवासी अजयवीर अपने परिवार के लोगों के साथ कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए कार से आ रहे थे। कार को इटावा रोड थाना बेवर निवासी विजय गौरव चला रहा था। कार में अजयवीर की पत्नी निर्मलादेवी के अलावा नीलू मिश्रा पुत्र गयाप्रसाद, शिलेंद्र पुत्र राजेंद्र, गीतादेवी
पत्नी सुनील भी थे। शुक्रवार की तड़के कार सवार मसेनी पांचाल घाट रोड से गुजर रहे थे इस दौरान कार बेकाबू हो गई और बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में कार चालक समेत सभी लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा। इनमें गंभीर घायल नीलू मिश्रा को सैफई मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। कुछ समय बाद सभी घायल वापस मैनपुरी चले गए। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुलिस लौट गई।
पोल से टकराई कार, छह घायल
कार्तिक पूर्णिमा पर मैनपुरी निवासी कार सवार गंगा नहाने जा रहे थे
घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, एक सैफई रेफर
अमर उजाला ब्यूरो