फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। भदवारा गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चालक मौके से भाग निकला।

फतेहुपर के थाना जाफरगंज के गांव प्रसादपुर निवासी शिवआसरे शंखवार (25) अपने चचेरे भाई मुकेश (20) के साथ कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर (इटर्रा) स्थित रिश्तेदारी में आया हुआ था। रविवार की दोपहर में दोनों एक ही बाइक से गांव लौट रहे थे। बाइक शिवआसरे चला रहा था और हेलमेट भी लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों जैसे ही जहानाबाद रोड पर स्थित भदवारा गांव के पास पहुंचे, बिजलीघर के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर जा गिरे, ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला
जहानाबाद रोड पर भदवारा के पास हुआ हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें