अमर उजाला ब्यूरो
गुरसहायगंज। बाइक से घर जा रहे दो चचेरे भाइयों को ट्रक ने कुचल दिया। इनमें से एक ही मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगाें का मजमा लग गया। दुर्घटना कर भाग रहे चालक को ट्रक समेत लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक के पिता ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रक चलाकर पुत्र को कुचलकर मार देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली क्षेत्र डुंडवा बुजुर्ग निवासी शरीफ के परिवार में लड़की की शादी कुछ दिन पहले हुई थी। इसमें रिश्तेदार चौथी चलाने आए थे। रिश्तेदारों की खातिरदारी के लिए उनका पुत्र मोहसिन (25) व भतीजा लालू (22) पुत्र अली हसन बाइक से कुछ सामान लेकर शनिवार दोपहर करीब एक बजे घर आ रहे थे। तभी रामगंज बाईपास पर सामने से आए ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुए बाइक सवार मोहसिन को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चचेरा भाई लालू घायल हो गया। घटना की सूचना गांव में पहुंचते ही सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। कोतवाल आलोक सिंह यादव भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल लालू को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक लेकर भाग रहे एटा जनपद निवासी चालक गवदेश को लोगाें ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, एक की मौत
- बाइक सवार दोनों भाई बाजार से घर लौट रहे थे
- पिता ने ट्रक चालक पर दर्ज कराया मुकदमा
- हेलमेट नहीं लगाए थे बाइक सवार