फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर हैकरों का ठिकाना बना शुक्लागंज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शुक्लागंज। सेंट्रल बैंक में खातों से लाखों की जालसाजी मामले में सोमवार को पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुद को पूरे घटनाक्रम की एक कड़ी बताया है। बताया कि वह सिर्फ खाताधारक की डिटेल पता कर मैनेज करता था। असली मास्टरमाइंड दिल्ली में है। इसके एवज में उसे निकाल गई रकम का 20 से 25 फीसदी कमीशन मिलता था। आरोपी पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



राजधानी मार्ग स्थित सेंट्रल बैंक से माहभर के भीतर क्लोन चेक से जालसाजों ने अहमद नगर निवासी इरफ ान के खाते से 39 लाख, अचलगंज बंबुरिया के श्यामलाल के खाते से 7.50 लाख, जगनी खेड़ा निवासी योगेश के खाते से 7.60 लाख व पीपरखेड़ा निवासी रूपलाल के खाते से 19.50 रुपये निकल गए थे। छानबीन में जुटी पुलिस ने कानपुर बर्रा निवासी सुरेंद्र प्रताप (जिसके खाते से जालसाजी की रकम ट्रांसफर की गई थी) को गिरफ्तार किया था। सुरेंद्र की निशानदेही पर पुलिस ने उसके साथी कानपुर दबौली निवासी हरीश गंभीर पकड़ा। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने रविवार को ही हरीश को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया था। इस बारे में गंगाघाट पुलिस ने कोई जानकारी देने से इंकार किया है। विवेचक आरके शुक्ला ने बताया कि हरीश से पूछताछ में कई अहम क्लू मिले हैं। मास्टर माइंड को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


शातिर हैकरों का ठिकाना बना शुक्लागंज
सेंट्रल बैंक में खातों से लाखों की जालसाजी मामले में एक और गिरफ्तार
आठ राज्यों में एटीएम व खातों से रकम पार करने वाले आरोपी को बंगाल पुलिस ने उठाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें