फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी व एक महिला की चोटी कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा/गंजमुरादाबाद। जिले में दो अलग-अलग थानाक्षेत्रों में सोते समय किशोरी व एक अन्य की चोटी कट गई। इस घटना से महिलाओं में डर का माहौल है। गांव में इसकी चर्चा होते ही मजमा लग गया। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस घटना को किसी की शरारत बताया है। खास बात यह है कि जब चोटी काटने की घटना हुई तो पुरवा में छात्रा मच्छरदानी के अंदर और बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में महिला कमरे में सो रही थी।
विज्ञापन


पुरवा कोतवाली के सरैया गांव निवासी गुड्डू की भतीजी दिव्या (15) अपनी मां रामदेवी के साथ घर के बाहर चारपाई में मच्छरदानी लगाकर सो रही थी। पास ही दूसरी चारपाई पर रेनू व बेटा दीपांशु समेत परिवार के पांच लोग सो रहे थे। रात करीब 11 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस पर रामदेवी की नींद खुली तो उसने बेटी दिव्या को जगाया, लेकिन वह बेहोश थी। परिजन किसी तरह उसे उठाकर भीतर ले गए।

इसी दौरान दिव्या की चोटी चारपाई पर पड़ी देखी तो सभी के होश उड़ गए। परिजनों की चीख सुनकर ग्रामीणों का मजमा लग गया। परिजन दिव्या को एक डाक्टर के पास ले गए, लेकिन लाभ न होने पर लखनऊ के नर्सिंगहोम ले जाया गया। जहां सुबह चार बजे उसे होश आया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अरुण प्रताप सिंह गांव पहुंचे। उन्होंने बताया किशोरी की चोटी कटी पाई गई है। यह किसी शरारती की हरकत है। जो गांव में दहशत फैलाना चाहता है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


उधर बांगरमऊ कोतवाली के गंजमुरादाबाद पुलिस चौकी क्षेत्र के चहोलिया गांव निवासी विनोद की पत्नी आरती
(25) शनिवार रात कमरे में सो रही थी। पति और दो छोटे बच्चे भी उसी कमरे में थे। चोटी कटने की जानकारी हुई तो सभी घबरा गए। सूचना पर चौकी इंचार्ज मो. अजीम मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। रविवार सुबह सीओ बांगरमऊ अंबरीश भदौरिया भी मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल की। उन्होंने बताया कि महिला की चोटी तो कटी है लेकिन इसमें किसी की शरारत है, इसकी जांच की जा रही है।

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई-एसपी
एसपी नेहा पांडेय बताया कि शरारती तत्व इस तरह की घटनाओं को अंजाम देकर लोगों में दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और ना ही अफवाह फैलाएं। उन्होंने बताया कि अफवाह फैलाने वालों व ऐसी शरारत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीण कर रहे टोटके
चोटी कटने की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। हालत यह है कि लोग तरह-तरह के टोटके कर रहे हैं। कोई अपने घर के बाहर नींबू व मिर्च टांग रहा है तो कोई भगवान की फोटो लगा रहा है।
विज्ञापन


-पुरवा और बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हुई घटनाएं, सीओ व कोतवाल गांव पहुंचे
-पुलिस बोली दहशत फैलाने के लिए की गई शरारत, की जा रही है जांच
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें