महोबा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में 18 से 21 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम निर्वाचन नामावली में शामिल कराने के लिए बीएलओ को निर्देश दिए गए।
उपजिलाधिकारी जंग बहादुर यादव ने बताया भारत निर्वाचन आयोग एक जुलाई 2017 से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें बीएलओ घर-घर भ्रमण के दौरान ऐसे मतदाता जिनकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है और अभी तक मतदाता नहीं बन सके है वह अपना नाम निर्वाचन नामावली में भरकर बढ़वा सकते हैं।
उन्होंने कहा अभियान का मुख्य उद्देश्य 18 से 21 वर्ष तक के कोई भी मतदाता शेष न रहे। मृतकों के नाम फार्म नंबर-7 भरकर निर्वाचन नामावली से हटाए जाने की कार्रवाई की जाएगी। विशेष अभियान नौ जुलाई व 23 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।
जिसमें सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे और युवाओं के फार्म-6 भरवाकर उनके नाम सूची में जोड़ने की कार्रवाई कराएंगे। इस मौके पर कालेज के प्राचार्य डा. उमाशंकर त्रिपाठी, राजेश कुमार पटेल, शैलेश कुमार, बीएलओ सलीम अख्तर, शंकरलाल कुशवाहा, राजकुमारी, शाबिया आदि मौजूद रहीं।
-विशेष अभियान में युवाओं के जोड़े जाएंगे नाम
अमर उजाला ब्यूरो