फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिफार्म में स्कूल पहुंचे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शिक्षण सत्र के पहले दिन जिले भर में चहल पहल रही। सुबह से ही बच्चे अपनी यूनिफार्म में स्कूल के लिए तैयार होकर बस के इंतजार करते दिखे। शहर के तमाम विद्यालयों की स्कूली बसें सड़क पर दौड़ती रहीं। स्कूल खुलते ही कहीं पर स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने रैलियां निकाली तो कहीं विद्यालयों में जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन


विकासखंड कबरई के ग्राम भैस्तामाफ के प्राथमिक विद्यालय में सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने स्कूली बच्चों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सदर विधायक स्कूली बच्चों को यूनिफार्म वितरित किए।

यूनिफार्म पाकर बच्चे खुश हुए। इस मौके पर विधायक ने बताया सरकार बच्चों को नि:शुल्क यूनिफार्म के साथ पुस्तकें और जूते-मोजे भी दिए जा रहे हैं। ग्रामीणों के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। खंड शिक्षा अधिकारी दीपक श्रीवास्तव ने कहा शिक्षा समाज को दिशा देने के लिए अति आवश्यक है। शिक्षा से ही हमारे बच्चों का भविष्य उज्जवल बन सकेगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन अशोक शुक्ला ने किया। इस मौके पर एबीआरसी रामअवतार यादव, आदित्यमणि शर्मा आदि मौजूद रहे।

स्कूल खुलते ही पौधरोपण शुरू: एक जुलाई को स्कूलों में पौधरोपण अभियान के तहत प्रभागीय वन अधिकारी रमेश चंद्र, एसडीओ सतीष चंद्र श्रीवास्तव, क्षेत्रीय वन अधिकारी जेडी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी क्षमा पांडेय, अध्यापक भारत भूषण चौरसिया, सहायक अध्यापक प्रियंका, सायमा अंसारी, रिटायर्ड शिक्षक माजिद अंसारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय आलमपुरा व प्राथमिक विद्यालय मलकपुरा परिसर में पौधरोपण किया।

इसी तरह वन महोत्सव के मौके पर शनिवार को विजय सागर पक्षी विहार कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर शिवकुमार गोस्वामी, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-स्कूल खुलते ही सुबह से ही बढ़ गई चहल पहल
-जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों स्कूलों में किया पौधरोपण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें