फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गुल, रोजेदारों की मुश्किलें बढ़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती से बढ़ी रोजेदारों की मुश्किलें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। शहर एवं ग्रामीण इलाके में अधाधुंध बिजली कटौती हो रही है। इससे लोगों में आक्रोश है। खासतौर से रोजेदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राजापुर व मानिकपुर क्षेत्र के कई गांवों में दो दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है।
एक सप्ताह से बिजली के आने जाने का काई समय नहीं रह गया है। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र में 10 से 12 घंटे बिजली कटौती हो रही है। जबकि प्रदेश सकरार का आदेश है कि जिला मुख्यालय में 24 घंटे व ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली होनी चाहिए। लगातार बिजली कटौती होने की वजह से रोजेदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह सहरी के वक्त घरों में अंधेरा रहता है। पानी आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। दूसरी तरफ दोपहर की कटौती से लोगों को उमसभरी गर्मी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में बिजली चालित उपकरण शोपीस बने हुए हैं। राजापुर प्रतिनिधि के अनुसार चिल्लमल, कुशैली,महुआ, उद्घटा, खोपा आदि गांव में दो दिन से बिजली गुल है, जिससे नलकूप से जल सप्लाई नहीं हो पा रही है। मानिकपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे सहित गांवों में हो रही बिजली की कटौती से लोग परेशान हैं। बिजली की आपूर्ति न होने से पाइप लाइन की भी सप्लाई नहीं हो पा रही है। मऊ प्रतिनिधि के अनुसर बिजली की कटौती कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र में इस समय अधिक हो रही है। जिसमें 10 से 12 घंटे बिजली गुल रहती है। इस समय उमस भरी गर्मी भी पड़ रही है। जिससे लोगों को बेचैनी सी महसूस हो रही है। बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता गुरूचरन लाल ने बताया आंधी के साथ बारिश होने से कई स्थानों पर बिजली की तार टूट गई हैं। जिससे बिजली की आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रही है। जिनको ठीक कर बिजली की सप्लाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलभराव से समस्या
भरतकूप(ब्यूरो)। कस्बे में बुधवार की शाम को हुई बारिश से नाली का गंदा पानी घरों में घुस रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्रधान से लेकर डीपीआरओ को कई बार नालियों की सफाई व कस्बे की सफाई कराने को पत्र लिखा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिससे पहली ही बारिश में जगह-जगह जलभराव की समस्या हो गई है। रात को कई इलाकों में बिजली भी गुल रहती है ऐसे में जलभराव से लोगाें को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें