फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 टन के रोलर से दबकर दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
26 टन के रोलर से दबकर दो युवकों की मौत

थरियांव। थाना क्षेत्र के आमापुर हाईवे स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास गुरुवार की शाम ट्रक पलटने से इस पर लदे रोलर के नीचे दबकर दो युवकों की मौत हो गई। यह ट्रक चालक की मदद करने के लिए पहुंचे थे। पुलिस मौके पर पहुंची तो चालक भाग निकला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

आमापुर गांव निवासी सूरज(18) पुत्र भोला रैदास अपने दोस्त जितेंद्र रैदास (24) पुत्र स्वर्गीय रामौतार के साथ पंजाब में काम करता था। यह दोनों एक पखवारे पहले गांव आए थे। दोनों को थाना अंतर्गत आरापुर गांव से हुसैनगंज एक रिश्तेदार की बारात में गुरुवार की शाम जाना था। यह शाम को शौचक्रिया के लिए जंगल जा रहे थे।
विज्ञापन


हाईवे किनारे राजस्थान के ट्रक चालक ने दोनों को बुलाया। ट्रक में 26 टन वजन का रोलर लदा था। रोलर अपनी जगह से खिसक गया था। इससे ट्रक एक तरफ झुकाव लेने लगा। चालक ने दोनों युवकों से रोलर बैलेंस कराने के लिए मदद मांगी। यह ट्रक में चढ़कर उसे एक ओर खिसकाने का प्रयास करने लगे। इसमें यह असफल हो गए। इसी बीच ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। रोलर दोनों युवकों को रौंदते हुए खंती में गिर गया।
विज्ञापन


हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों की मौत हो चुकी थी। एसओ बिपिन कुुमार सिंह ने बताया कि ट्रक घटनास्थल से पहले ही रोलर खिसक जाने से अनियंत्रित हो गया था। चालक धीरे- धीरे ट्रक को लेकर प्राथमिक विद्यालय हाईवे के पास पहुंचा था। तभी दोनों युवक मदद करने पहुंच गए। चालक मौके से भाग निकला है। उसकी तलाश की जा रही है।

- ट्रक चालक की मदद के चक्कर हुई मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें