फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएचई लाइन में ब्रेक डाउन, ट्रेन सेवाएं बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर सोनिक व उन्नाव स्टेशनों के बीच शनिवार सुबह ओएचई लाइन में ब्रेक डाउन होने से अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। टीआरडी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद लाइन को दुरुस्त किया जा सका। इस दौरान गोमती एक्सप्रेस, टाटा छपरा एक्सप्रेस, प्रतापगढ़ इंटरसिटी व फैजाबाद इंटरसिटी सहित कई पैसेंजर ट्रेनों को पीछे के स्टेशनों पर रोकना पड़ा।


उधर, उन्नाव जंक्शन स्थित प्लेटफार्म नंबर-3 पर 21 मई को लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बेपटरी होने के 27 दिन बाद भी ट्रैक पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हो सका है। शनिवार दोपहर दो घंटे का ब्लाक लेकर इस ट्रैक पर बीसीएम मशीनों से गिट्टी छनाई व पटरियों की बैलेंसिंग का काम किया गया। इस दौरान तीन नंबर पर आने वाली ट्रेनों को चार व पांच नंबर ट्रैक से गुजारा गया।
विज्ञापन



लोकमान्य तिलक टर्मिनल के दुर्घटनाग्रस्त होने के दूसरे दिन मौके का जायजा लेने पहुंचे डीआरएम के दो दिनों में ट्रैक को पूरी तरह से दुुरुस्त करने का दावा 27 दिन बीतने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। इस ट्रैक पर लगातार चल रही मरम्मत के क्रम में शनिवार को भी विभागीय अफसरों ने दोपहर ढाई से साढ़े चार बजे तक दो घंटे का ब्लाक लेकर बीसीएम मशीनों से ट्रैक की मरम्मत करने का काम किया।
विज्ञापन



इसमें गिट्टी की छनाई के साथ-साथ स्लीपरों व पटरियों की बैलेंसिंग का भी काम किया गया। इस दौरान तीन नंबर पर आने वाली ट्रेनों को चार व पांच नंबर ट्रैक से गुजारा गया। विभागीय अफसरों की मानें तो अभी ट्रैक को पूरी तरह से दुरुस्त करने में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है।

बीसीएम मशीनों से पटरियों की बैलेंसिंग व गिट्टी छनाई का किया गया काम
इस दौरान डाउन लाइन की ट्रेनों को चार व पांच नंबर ट्रैक से गुजारा गया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें