फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल व एसएसपी के बीच 50 मिनट बातचीत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सैफई थाना में शनिवार को धरना देने के बाद पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव रविवार को एसएसपी वैभव कृष्ण से उनके कार्यालय में मिले।
विज्ञापन


रविवार अवकाश होने के बाद भी एसएसपी अपने कार्यालय पहुंचे। दोनों के बीच करीब 50 मिनट तक बात हुई। शिवपाल सिंह अपनी शिकायतों को सूची ले गए थे। उन्होंने सारी शिकायतों पर चर्चा की। एसएसपी ने सभी पर कार्रवाई करने को कहा।

लोागें से पुलिस की ज्यादती की शिकायतें सुनने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने एसएसपी से मिलने का वक्त निर्धारित किया। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि थानों में भ्रष्टाचार फैला है। बिना सुविधा शुल्क लिए पीड़ित जनता का कोई काम नहीं करता है।
विज्ञापन


शिवपाल ने कहा कि इटावा जिले में पुलिस जमकर धन उगाही कर रही है। इटावा के डीएम व एसएसपी से यह जिला संभल नहीं रहा है। उन्होंनेे कहा कि सैंफई में तैनात दरोगा वर्दी में डकैतों का काम कर रहे है।

मध्य प्रदेश के मंदसौर की घटना को लेकर शिवपाल सिंह बेहद आहत दिखे। उन्होंने सीएम शिवराज सिंह के उपवास को नाटक बताया। इसके बाद जनता की शिकायतों को लेकर शिवपाल दोपहर बाद कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन


शिवपाल की आने की सूचना पर कलक्ट्रेट के आसपास सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए। हर गेट पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए। इसके बाद एसएसपी वैभव कृष्ण से उनकी बातचीत हुई। एसएसपी ने सभी शिकायतों की जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

-वाहन चेकिंग के नाम पर बंद हो आम जनता का उत्पीड़न
-एसएसपी से आश्वासन पर संतुष्ट नजर आए शिवपाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें