फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगेंगे 1600 नए हैंडपंप, बनेंगे 40 सामुदायिक शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। चालू वित्तीय वर्ष में जिले की हर विधानसभा क्षेत्र में 200 हैंडपंप लगाए जाएंगे और तहसील मुख्यालय सवायजपुर व किसी एक ओडीएफ गांव में पेयजल सप्लाई के लिए ट्यूबवेल व पानी की टंकी बनाई जाएगी। इसके अलावा सभी विधायकों के क्षेत्रों के कसबों का आकार ले चुके बड़े गांवों के बाजारों में पांच-पांच सामुदायिक शौचालय भी बनवाए जाएंगे। ये प्रस्ताव गुरुवार को जिला योजना की बैठक में ध्वनिमत से पारित कर किए गए।
सूबे के सैनिक कल्याण खाद्य प्रसंस्करण, होमगार्ड्स, प्रांतीय रक्षक दल व नागरिक सुरक्षा स्वतंत्र प्रभार मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर की अध्यक्षता में गुुरुवार को विकास भवन के सभागार में जिला योजना समिति की बैठक हुई। इसमें 54979 लाख के प्रस्तावित परिव्यय को पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना की चर्चा के दौरान सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू और एमएलसी अशोक वाजपेयी के प्र्रतिनिधि विमल मिश्रा ने आवास आवंटन और निर्माण में धांधली का मामला उठाया। विधायक रानू ने प्रभारी मंत्री से कहा कि हरदोई पिछड़ा जिला है, यहां ज्यादा आवास आने चाहिए। इसके अलावा जिन गांवों या ब्लॉकों में एससी-ओबीसी के लाभार्थी नहीं मिलते हैं उन आवासों को सामान्य, ओबीसी लाभार्थियों को आवंटित किया जाना चाहिए। विधायक ने अन्ना मवेशियों की समस्या को उठाते हुए कहा कि जिले में चारागाह की जमीनों को कब्जा मुक्त कराया जाए। चारागाह न होने से आवारा मवेशी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। बिलग्राम मल्लावां विधायक आशीष कुमार सिंह आशू ने राजा नरपत सिंह के किले , वन क्षेत्र और झील को पर्यटन स्थल घोषित कर विकसित कराने और विधायक रजनी तिवारी ने नर्मदाघाट को पर्यटन क्षेत्र घोषित कराकर विकास कराने के प्रस्ताव दिए। पेयजल पर चर्चा के दौरान एक्सईएन जल निगम एपी यादव ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में 100-100 हैंडपंप लगाने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव का विधायकों सहित पूरे सदन से विरोध करते हुए 200-200 नए हैंडपंप का प्रस्ताव रखा। इसे प्रभारी मंत्री ने मंजूरी दे दी। एक्सईएन ने बताया कि तहसील मुख्यालय सवायजपुर के अलावा किसी एक ओडीएफ गांव में पेयजल सप्लाई के लिए ट्यूबवेल, पानी टंकी व पाइन लाइन बिछाई जाएगी। ओडीएफ गांव का चयन जनप्रतिनिधियों के अनुमोदन पर डीएम, सीडीओ करेंगे। नगर पंचायत पाली में एक, माधौगंज में दो, नगर पालिका सांडी व संडीला में एक एक नलकूप रीबोर कराए जाएंगे। मल्लावां नगर पालिका में एक नलकूल खनन कराया जाएगा। नगरीय क्षेत्रों में 360 नए हैंडपंप लगेंगेे व 130 रीबोर कराए जाएंगे। ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम की चर्चा के दौरान विधायक रानू ने कसबों का आकार ले चुके गांवों के बाजारों में सामुदायिक शौचालय बनाने की मांग रखी, जिसका सदन ने समर्थन किया। इस पर प्रभारी मंत्री ने सभी विधायनसभा क्षेत्रों में पांच-पांच सामुदायिक शौचालय बनाने को मंजूरी दे दी। डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि जिले को ओडीएफ करने के लिए 4.20 लाख शौचालयों की जरूरत है। इस पर करीब 5 अरब रुपये खर्च होंगे। किंतु फिलहाल 63065 शौचालय के लिए 7567.79 रुपये का अनुमोदन किया गया। इसी तरह अन्य विभागों के प्रस्तावों को भी चर्चा के बाद अनुमोदित कर दिया गया। बैठक में मिश्रिख सांसद अंजूबाला, विधायक श्याम प्रकाश, राजकुमार अग्रवाल, रामपाल वर्मा, नगर पालिका हरदोई के प्रतिनिधि उमेश अग्रवाल, जिला पंचायत , सीडीओ राधेश्याम सहित अन्य अधिकारी मौजदू रहे। विधायक प्रभाष कुमार, एमएलसी मिस्बाहुद्दीन बैठक में नहीं आए।

प्रभारीमंत्री की अध्यक्षता में हुई जिला योजना की बैठक में लगभग 55 हजार लाख के प्रस्ताव पास
सवायजपुर और किसी एक ओडीएफ गांव में बनाई जाएगी पानी की टंकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें