फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: सड़क पार करते समय लोडर ने 19 साल के युवक को कुचला, तीन बहनों के इकलौते भाई की मौत

Sun, 13 Sep 2026 09:44 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांदा

सार

Banda News: देहात कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह लोडर की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। भुजरख गांव निवासी युवक महुई गांव में मजदूरी करने जा रहा था। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
हादसे में अंशु वर्मा की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भुजरख गांव निवासी अंशु वर्मा पुत्र स्वर्गीय नंदकिशोर वर्मा रविवार सुबह शौच के लिए जा रहा था। इसी दौरान देहात कोतवाली क्षेत्र में एक लोडर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अंशु गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

विज्ञापन

लोडर चालक की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद लोडर चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

तीन बहनों का इकलौता भाई था अंशु

अंशु तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता नंदकिशोर की करीब 12 वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। इसके बाद अंशु अपनी मां मीरा के साथ मेहनत-मजदूरी कर परिवार के भरण-पोषण में मदद करता था। बेटे की मौत से मां मीरा और तीनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कम उम्र में परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे अंशु की सड़क हादसे में मौत से गांव में भी मातम का माहौल है। परिजनों ने पुलिस से हादसे की जांच कर लोडर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें