फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: पत्नी से झगड़े के बाद किसान ने फंदा लगाकर दी जान, कर्ज और फसल खराब होने से था परेशान

Sun, 13 Sep 2026 09:34 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हमीरपुर

सार

Hamirpur News: थाना क्षेत्र के बिहूंनी खुर्द गांव में घरेलू कलह और आर्थिक परेशानी से जूझ रहे किसान ने पत्नी से विवाद के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
किसान ने फंदा लगाकर दी जान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिजनों के मुताबिक बिहूंनी गांव निवासी मुन्नीलाल मिश्रा (60) ने करीब एक साल पहले लगभग 10 बीघा जमीन पर खेती के लिए लोन लेकर नया ट्रैक्टर खरीदा था। ट्रैक्टर की किस्त चुकाने को लेकर वह परेशान रहते थे। दूसरी ओर इस साल खरीफ की फसल अतिवृष्टि के कारण खराब हो गई, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और बिगड़ गई थी।

विज्ञापन

ट्रैक्टर की किस्त और फसल खराब होने से थे परेशान

मृतक के बेटे शिवा मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर की किस्त चुकाने और खेती में नुकसान के कारण पिता काफी परेशान रहते थे। आर्थिक तंगी के चलते घर में आए दिन कलह की स्थिति बनी रहती थी। शनिवार रात भी किसी बात को लेकर मुन्नीलाल का पत्नी सुहागरानी से विवाद हो गया।

किसान ने फंदा लगाकर दी जान - फोटो : amar ujala
परिजनों के अनुसार विवाद के बाद मुन्नीलाल ने पत्नी को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद वह दूसरे कमरे में चले गए और साड़ी के सहारे फंदा लगा लिया। बेटे शिवा ने बताया कि माता-पिता के बीच झगड़ा होने के बाद वह सो गया था।

सुबह बेटे ने फंदे पर लटका देखा

रविवार सुबह शिवा की नजर पिता पर पड़ी तो वह फंदे पर लटके मिले। यह देखते ही उसकी चीख निकल गई। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही उपनिरीक्षक राजीव कुमार साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपनिरीक्षक राजीव कुमार साहू ने बताया कि परिजनों से तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

परिवार में दो बेटे और एक बेटी

मुन्नीलाल के परिवार में पत्नी सुहागरानी के अलावा दो अविवाहित बेटे और एक विवाहित बेटी हैं। बड़ा बेटा निष्कर्ष (26) शहर में मजदूरी करता है और शनिवार को ही घर से निकला था। पिता की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम पसर गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें