महोबा। जनपद में तीसरी लहर का आगाज हो चुका है। जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में दो बच्चे समेत 19 लोग आए हैं। सीएमओ ने माता-पिता को बच्चों की विशेष देखभाल करने की सलाह दी है। वहीं दो संक्रमितों की शुक्रवार को मौत हो गई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कांत सिन्हा ने बताया कि तीसरी लहर का आगाज हो चुका है दो बच्चों समेत 19 संक्रमित मिले हैं। 13 रोगियों ने कोरोना से जंग जीत ली है। 128 सक्रिय केस हैं जिनका उपचार चल रहा है।
78 मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। कोविड एल-2 में 14 और कोविड एलवन में 15 मरीज भर्ती हैं। वहीं दो और संक्रमितों की मौत हो गई है। (संवाद)