फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाग मेरे भाई, कन्नौज में एमसीआई

Tue, 23 Feb 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज मेडिकल कॉलेज में सोमवार सुबह अचानक मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की टीम पहुंचने से जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। ओपीडी में मरीज देख रहे और स्टूडेंटों को पढ़ा रहे डॉक्टर आननफानन सब काम छोड़कर कन्नौज के लिए निकल पड़े। दूसरे डॉक्टरों की व्यवस्था कर ओपीडी शुरू कराई गई।
विज्ञापन


दरअसल, यहां से करीब 19 डॉक्टरों का ट्रांसफर कन्नौज मेडिकल कालेज किया जा चुका है लेकिन इनको जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से भी अटैच कर रखा है। टाइम टेबल ऐसा बनाया गया है कि ये डॉक्टर एक-दो दिन कन्नौज में और बाकी दिन यहां ड्यूटी देते हैं। अब जब अचानक एमसीआई की टीम आई तो इनमें भगदड़ मच गई।

वहीं कन्नौज मेडिकल कॉलेज पहुंची एमसीआई की टीम में शामिल बंगलुरू के डॉ. विश्वनाथन, कोलकाता के डॉ. एसके मुखर्जी, हैदराबाद के डॉ. लक्ष्मी सूर्य प्रभा ने यहां तैनात 155 डॉक्टरों के अभिलेखों की जांच की और निरीक्षण को संतोषजनक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें