कानपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शहर में एक नवंबर को 21 केंद्रों पर परीक्षा होगी। इसमें दो पालियों में 18876 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। नकलविहीन परीक्षा के लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।
विज्ञापन
प्रश्न पत्रों के वितरण को लेकर ओएमआर शीट जमा कराने तक निगरानी रखी जाएगी। पहली पाली में सुबह 9:30 बजे और दूसरी पाली में 2:30 बजे प्रवेश द्वार बंद हो जाएंगे। फोटो और पहचान पत्र का मिलान करने के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा। परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और कलाई घड़ी समेत इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने पर रोक रहेगी। संवाद