फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर वाहन की चपेट में आकर कानपुर निवासी बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपने ट्रक चालक को ट्रक की मरम्मत के लिए रुपये देकर घर लौट रहा था। हादसा गुरुवार रात दो बजे हुआ। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन



कानपुर के नौबस्ता थानाक्षेत्र के मोहल्ला खाड़ेपुर के मकान नंबर 216 निवासी सूर्य प्रकाश मिश्रा (24) पुत्र शिवकुमार अपना ट्रक चलवाता था। गुरुवार रात लखनऊ जाते समय दहीचौकी के पास ट्रक में कुछ खराबी आ गई। चालक ने फोन कर सूर्य प्रकाश को फोन कर रुपये मंगवाए थे। गुरुवार रात करीब दो बजे सूर्य प्रकाश चालक को रुपये देकर बाइक से घर लौट रहा था।

गदनखेड़ा बाईपास चौराहा के पास कोई वाहन बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। पुलिस ने उसे आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के जेब से मिले मोबाइल फोन से पुलिस ने घरवालों से संपर्क कर घटना की सूचना दी। इसके बाद पिता व परिवार के अन्य लोग जिला अस्पताल पहुंचे। पिता ने बताया कि सूर्य प्रकाश दो भाइयों में बड़ा था। अभी शादी नहीं हुई थी। पिता ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
-कानपुर का निवासी था, अपने ट्रक चालक को रुपये देने आया था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें