उन्नाव। शहीद अजीत के सम्मान में व्यापारियों ने शनिवार को प्रतिष्ठान बंद कर अंतिम यात्रा में शामिल होने की सामूहिक घोषणा की है। व्यापारियों ने बैठक कर बाजार बंदी पर सहमति जताई है।
विश्व हिंदू महासंघ प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार निगम ने बड़ा चौराहा स्थित झंडेश्वर महादेव मंदिर पर एकजुट हुए हिंदू संगठनों और व्यापारियों ने इसका ऐलान किया। तमाम व्यापारी और व्यापारी संगठनों ने बंदी का समर्थन किर शामिल होने की बात कही। इसके बाद व्यापारियों ने सभी से बाजार बंद करने की अपील की। इस दौरान व्यापारियों ने अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए सामूहिक बंदी की घोषणा की।