फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी की निगरानी में होगी पूरी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी की निगरानी में होगी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन


चित्रकूट। डीएम विशाख जी अय्यर की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हाईस्कूल/इंटरमीडिएट परीक्षा व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरे एवं रिकार्डर के संबंध में केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक हुई। इस दौरान सभी केंद्र प्रभारियों से केंद्र की आख्या जमा करने को कहा गया। साथ ही बताया गया कि परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र सीसीटीवी की निगरानी में दिए जाएंगे। बैठक में निर्देश दिए गए कि फर्नीचर व शौचालय आदि की व्यवस्था पूरी तरह से सही व्यवस्था करें।
डीएम ने कहा कि उन कक्ष निरीक्षकों को न लगाया जाए, जिनकी पहले शिकायत प्राप्त हुई हों। यही नहीं बेसिक शिक्षा विभाग के जो शिक्षक लगाए जाएं, वह परीक्षा के पहले संबंधित विद्यालय में अपनी योगदान आख्या दें । जिला विद्यालय निरीक्षक से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक अवश्य रहें । प्रश्नपत्र का रख रखाव लोहे की अलमारियों में सीसीटीवी युक्त कमरे में रखें जाएं। प्रश्न पत्रों के कार्टुन/बाक्स प्राप्त करते समय मिलान अच्छी तरह से कर लिया जाए। सभी केंद्र व्यवस्थापक अपने स्थानीय थानों से भी पुलिस बल की मांग कर लें। परीक्षा केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर, परीक्षा कक्षों, प्रश्न पत्र रखे गए कक्ष, प्रश्नपत्र जहां खोले जाएं इन सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे, वायस रिकार्डर व डीवीआर की व्यवस्था अवश्य होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराम राज ने बताया कि हाई स्कूल/इंटरमीडिएट परीक्षा 7 फरवरी से प्रारंभ हो रही है। परीक्षा के लिए जिले में 32 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिनमें हाई स्कूल में 13940 व इंटरमीडिएट में 8971 कुल 22911 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें