फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में कानपुर को गोरखपुर ने हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोमांचक मुकाबले में कानपुर को गोरखपुर ने हराया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। शहर के स्टेडियम में हो रहे सुभाष चैलेंज कप महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोचक रहा। आखिर में गोरखपुर के गेंदबाजों ने सधी गेंदबाजी कर कानपुर की जीत पर ब्रेक लगा दिया और टूर्नामेंट के विजेता बने।
बुधवार को टास जीतकर कानपुर के कप्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। शुरुआत में कानपुर के गेंदबाजों ने गोरखपुर के तीन विकेट 25 रन पर चटका दिए, लेकिन बाद में गोरखपुर की स्वाति 37, जहीन 24 व मेद्या के 12 रनों की बदौलत पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में कुल 118 रन बना लिए। कानपुर की ओर से अर्चना ने 3 व प्रतिभा ने दो खिलाड़ियों को आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरीं कानपुर टीम की बल्लेबाज प्रयांशी 24 व तृप्ति 21 रन बनाकर टीम को जीत की ओर अग्रसर किया, लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद अमिषा 7 व शिवी 18 रन भी जल्द आउट हो गईं। गोरखपुर की ओर से अनुश्री दो, पूजा व काजल ने एक एक विकेट लेकर पूरी टीम को 105 रन पर आल आउट कर दिया। इस प्रकार 13 रन से गोरखपुर ने फाइनल अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान मोसू खान, संतकुमार, श्याम गुप्ता, सुशील श्रीवास्तव, शैलू सोनी, विनय कुमार, राकेश मिश्रा, ऋषि कुमार, रामचंद्र, इरफान, किशन, आलोक, लोकेश, आनंद व प्रेमनारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें