पुखरायां(कानपुर देहात)। भोगनीपुर थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक राधेश्याम शर्मा ने लोगों की शिकायतें सुनी। थाना समाधान दिवस में कुल एक शिकायत आई। शिकायत संबंधित अधिकारी को सौंप जल्द निस्तारण करने के लिए कहा गया है।
शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंची भोगनीपुर थाना क्षेत्र के महोदियापुर गांव निवासी रामसेवक की पत्नी गंगादेई व मोतीलाल की पत्नी सियादुलारी ने बताया कि गांव के ही आलोक कुमार व सुमित कुमार उनके खेतों पर अवैध कब्जा किए है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से अवैध कब्जा हटाए जाने की गुहार लगाई है। जिलाधिकारी ने क्षेत्र में घूम रहे अन्ना पशुओं के बारे में जानकारी की। भोगनीपुर कोतवाल शिवकुमार सिंह राठौर, उपजिलाधिकारी राजीव राज, लेखपाल सचिन कटियार, प्रेमशंकर, निगम यादव, विशाल त्रिपाठी, राजवीरसिंह, राजकुमार, रोली राठौर, प्रवीन शुक्ला, अनुज, कानूनगो लल्लूराम, चकबंदी कानूनगो महेशबाबू, शकील अहमद, मुन्नूलाल मौजूद रहे।