फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे ने चाचा को गोली मारी, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम लिलवल में शराब के नशे में मां को गाली दे रहे भतीजे को चाचा ने टोक दिया। नाराज भतीजे ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से चाचा को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर एकत्र हुई भीड़ ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, तो युवक ने भीड़ पर भी गोली चला दी। जिससे भीड़ में शामिल एक किशोरी भी गोली लगने से घायल हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गन्ने के खेत से बंदूक सहित पकड़ लिया।
विज्ञापन


दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम लिलवल निवासी रमेश पुत्र स्वर्गीय सियाराम गुरुवार की दोपहर शराब के नशे में अपने घर के बाहर खड़े होकर अपनी मां को गाली गलौज कर रहा था। पड़ोस में रहने वाले उसके सगे चाचा आशाराम (48) पुत्र जोखा ने रमेश को टोकते हुए गाली गलौज करने से मना किया तो इससे नाराज होकर रमेश घर से अपनी लाइसेंसी बंदूक ले आया और सामने खड़े आशाराम पर फायर कर दिया। पेट में गोली लगने से आशाराम वहीं गिर पड़े।

फायर की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई और रमेश को पकड़ने की कोशिश की। इस पर रमेश ने भीड़ की तरफ बंदूक कर फायर कर दी। गोली लगने से भीड़ में शामिल गांव के चौकीदार विमलेश की पुत्री रानी (13) घायल हो गई। उसके पेट और पैर में छर्रे लगे हैं। इसी दौरान रमेश गन्ने के खेतों की ओर भाग गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष फूलचंद्र सरोज ने खेत में छिपे रमेश को लाइसेंसी बंदूक सहित पकड़ लिया। घटना की सूचना पर सीओ हरियावां शैलेंद्र सिंह राठौर भी मौके पर पहुंचे। एसओ ने बताया कि आरोपी को बंदूक सहित पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें