फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई चार मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि, तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली में एक घटना का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पहला हादसा सोमवार की देर शाम कस्बे के कानपुर-सागर राजमार्ग स्थित जगन्नाथपुर गांव के पास हुआ। चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के कस्बा रावतभाटा निवासी नावेश कुमार बाइक से कानपुर की ओर जा रहा था। वह जैसे ही जगन्नाथपुर गांव के पास पहुंचा। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। गंभीर रूप से घायल नावेश को सीएचसी पहुंचाया गया। डाक्टरों ने हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया जहां देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक हेलमेट लगाए था।
दूसरा हादसा कस्बा के कानपुर रोड स्थित रेलवे स्टेशन रोड के पास हुआ। मोहल्ला अशोक नगर (टीचर कालोनी) निवासी युवक दिलशाद सब्जी की ठेलिया लगाता था। मंगलवार की सुबह ठेलिया पर सब्जी बेच रहा था। तभी, तेज रफ्तार में आ रही वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से डाक्टरों ने हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वैन को कब्जे में ले लिया है। जबकि, मृतक के भाई शमशाद ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

भीतरगांव प्रतिनिधि के अनुसार पुलिस चौकी साढ़ क्षेत्र में हुई दो मार्ग दुर्घटनाओं में तीन युवक घायल हो गए। पहली घटना में गल्ला मंडी नौबस्ता (कानपुर) निवासी आदर्श सिंह सोमवार की देर शाम अपने बहनोई हरीसिंह के साथ बाइक से घर लौट रहा था। साढ़-रमईपुर मार्ग पर स्थित कुंदौली भट्ठे के पास किसी वाहन की चपेट में आकर दोनों रोड पर गिरकर घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। बरईगढ़ गांव के निकट बाइक सवार अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गया। हादसे में रामपुर गांव निवासी हरिनरायण सिंह (26) घायल हो गया। उसको साढ़ कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें