फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दिन बीते, धान खरीद शुरू नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। धान खरीद शुरू हुए 12 दिन बीत गए हैं लेकिन अभी तक जिले के किसी भी केंद्र में तौल की शुरुआत नहीं हो सकी है। हालांकि बीच में दीपावली का अवकाश होने से खरीद बंद रही। वहीं, अब पीसीएफ व खाद्य निगम के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से भी खरीद प्रभावित हो रही है। हड़ताल के चलते 15 केंद्रों में ताला लटक रहा है। सोमवार की शाम तक किसी भी केंद्र में एक दाना की खरीद नहीं हुई।
विज्ञापन

एक नवंबर से धान की खरीद के लिए केंद्र खोल दिए गए थे। केंद्रों में बारदाना आदि पहुंचा कर खरीद शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई थी लेकिन अभी तक जिले में धान खरीद की शुरुआत नहीं हुई है। धान की खरीद के लिए जिले में विभिन्न क्रय एजेेंसियों के 46 केंद्र खोले गए हैं। इसमें पीसीएफ के 7 व खाद्य निगम के 8 केंद्र शामिल हैं। दोनों क्रय एजेंसियों के कर्मी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं जिससे कुल 15 केंद्रों में ताला लटक रहे हैं। इसके अलावा अन्य क्रय एजेंसियों के केंद्र खुल रहे हैं लेकिन अभी तक केंद्रों पर किसान नहीं पहुंचे हैं। जिससे खरीद की शुरुआत नहीं हो सकी है। धान खरीद के लिए जिले का कुल 93 हजार 700 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य है। वहीं खेतों से कटकर धान की फसल लगभग तैयार है। डेरापुर प्रतिनिधि के अनुसार फत्तेपुर गांव में खुले क्रय केंद्रों में अभी खरीद नहीं शुरू हुई है। सोमवार को फत्तेपुर केंद्र के कार्यालय एव भंडारण कक्ष में ताला लटक रहे थे। किसान शिवाजी ने बताया कि वह धान विक्रय के संबंध में जानकारी करने केंद्र पर आया था। किसी के न मिलने पर कोई जानकारी नहीं हो सकी। रूरा प्रतिनिधि के अनुसार शाही गांव में धान खरीद केंद्र पर सन्नाटा पसरा रहा। केंद्र प्रभारी गोविंद के यहां केंद्र खोला गया है। केंद्र प्रभारी ने बताया कि अभी किसान फसल तैयार करने में जुटे हैं जिससे खरीद शुुरू नहीं हो सकी है। इस संबंध में शिशिर कुमार, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने कहा कि खरीद शुरू होते ही दीपावली का अवकाश हो गया जिससे खरीद बंद रही है। 15 केंद्र के कर्मी हड़ताल पर हैं। क्रय प्रभारियों को किसानों से संपर्क कर तौल कराने के निर्देश दिए गए हैं। 15 नवंबर के बाद ही खरीद में तेजी आती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें