फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांसीसी पर्यटकों ने देखी गुप्तकालीन मंदिर की भव्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
भीतरगांव (घाटमपुर/कानपुर)। रविवार को फ्रांस से आए 11 सदस्यीय पर्यटक दल ने भीतरगांव के गुप्तकालीन मंदिर और निबियाखेड़ा गांव में बने शिव मंदिर की भव्यता देखी। उन्होंने दोनों मंदिरों की स्थापत्य कला और पच्चीकारी की सराहना की। साथ ही दीवारों पर उकेरे गए चित्रों को अपने कैमरों में कैद किए। इसके बाद पर्यटक दल मध्य प्रदेश के खजुराहो और ओरछा के मंदिरों को देखने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

सुबह करीब पौने दस बजे एक टूरिस्ट बस कसबा स्थित गुप्तकालीन मंदिर के आगे आकर रुकी, जिसमें फ्रांस देश से आई 11 सदस्यीय टीम और उनके गाइड नीचे उतरे इनमें 05 महिलाएं भी शामिल थीं। टूरिस्ट दल के गाइड अभिजीत सिंह ने बताया कि फ्रांसीसी दल के सदस्यों में डेविड एन लार्जी, लेलाई द, डेविड वेई, अना क्यूस्टा, जार्डन ब्लोफेल्ड, जौहाना लौरेट, थामस कीन, डेनिस क्रैग और क्रिस स्क्रूडर समेत 11 लोग शामिल हैं। इस दल में शामिल लोग यूनिवर्सिटी से रिटायर और हिस्ट्री प्रोफेसर हैं।
गुप्तकालीन मंदिर के केयर टेकर लालजी शाही ने बताया कि पर्यटक दल के सदस्य मंदिर परिसर पर कुल 01.40 बजे तक रुके। इस दौरान उन्होंने मंदिर की बनावट का हर कोण से निरीक्षण करने के साथ ही उसके इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

भीतरगांव कसबे के गुप्तकालीन मंदिर के बाद पर्यटक दल निबियाखेड़ा गांव में कलात्मक ईंटों से बने चंदेलकालीन भद्रेश्वर महादेव मंदिर का भी भ्रमण किया। मंदिर के केयर टेकर रामनरेश पाल ने बताया कि विदेशी सैलानी यहां पर एक घंटे तक रुके। उन्होंने मुख्य मंदिर के साथ ही परिसर में बने अन्य मंदिरों और उनमें स्थापित मूर्तियों का बारीकी से निरीक्षण किया और जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें