फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीजेएम की पत्नी की जिला अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला एवं सत्र न्यायालय में एसीजेएम प्रथम के पद पर कार्यरत जज की पत्नी की तबियत शनिवार रात अचानक खराब हो गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

गाजीपुर जनपद के जलालाबाद थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी छांगुरराम जिला एवं सत्र न्यायालय में एसीजेएम प्रथम के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार रात उनकी पत्नी सोनी (34) की अचानक हालत बिगड़ गई। आनन फानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को घटना की सूचना पर सीओ अर्पित कपूर, कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही कई अधिवक्ता संगठनों ने जिला अस्पताल पहुंच कर परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें