फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में सिपाही समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली(कानपुर देहात)। डेढ़ वर्ष पूर्व हुई युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक सिपाही समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में मृतक के भाई ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बताते चलें कि रसूलाबाद थाना क्षेत्र के संजय नगर में रहने वाला अनिल कुमार (38) 15 अप्रैल 2017 को घर से शिवराजपुर जाने के लिए निकला था। 16 अप्रैल को शिवली कोतवाली के नयापुरवा गांव के पास शव पड़ा मिला था। वहीं पास में एक्टिवा स्कूटर भी पड़ा था। शव मिलने के एक दिन बाद मृतक के भाई जयवेंद्र ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुरू में शिवली कोतवाली पुलिस ने विवेचना शुरू की। बाद में परिजनों की मांग पर विवेचना कन्नौज जिले के क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर विकास राय ने बताया जिला औरैया के थाना सहायल के मक्का पुरवा निवासी सिपाही राजवीर सिंह मृतक का दूर का रिश्तेदार है। राजवीर इस समय कानपुर नगर में यूपी 100 में तैनात है। घटना वाले दिन शिवराजपुर के भैसऊ में पंकज कटियार की दुकान पर तीनों लोगों ने शराब पी थी। इसके बाद अनिल घर आने के लिए निकला था। नयापुरवा गांव के पास सिपाही राजवीर, पंकज ने साथियों के साथ मिलकर सिर पर प्रहार करके अनिल की हत्या कर दी थी। शव सड़क किनारे फेंकने के बाद स्कूटर बिजली के खंभे के पास गिरा दिया था। इससे मामले को दुर्घटना का रूप दिया जा सके। इंस्पेक्टर ने बताया कि सिपाही के घर मृतक अनिल का आना जाना था। सिपाही राजवीर घर की एक महिला से अवैध संबंध होने का शक करता था। इसी के चलते उसने अनिल की हत्या की साजिश रची थी। शिवली थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें