पुखरायां (कानपुर देहात)। विकासखंड अमरौधा के दुर्गदासपुर गांव में गणेश प्रतिमा के विसर्जन यात्रा में युवक व युवतियों ने जमकर नृत्य किया। यात्रा में शमिल भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे भी लगाए।
विकासखंड अमरौधा के दुर्गदासपुर गांव में गणेश महोत्सव पर शिवम यादव ने पंडाल लगाकर प्रतिमा स्थापित की थी। शनिवार को प्रतिमा का पूजन किया गया। जिसके बाद विसर्जन यात्रा दुर्गदासपुर से रवाना हुई। शोभायात्रा को गांव की प्रमुख गलियों में घुमाने के बाद पुखरायां देहात के कृष्णा नगर में घुमाया गया। मंडी रोड से होते हुए शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्ग, पटेल चौक होते हुए जगदीशपुर गांव स्थित परचंदा बाबा आश्रम पहुंचाया गया। इस दौरान जगह-जगह पर प्रसाद वितरण किया गया। वहीं डीजे की धुन पर युवक व युवतियां नाचते रहे। गणपति बप्पा मोरया की धुन से गलियां गूंज उठे। वहीं भक्तों ने गुलाल भी उड़ाया। जिससे गलियों में गुलाल की छटा छा गई। इस मौके पर जितेंद्र, बलजीत, विशाल, गोली, अजय, अमित, नरेश रानी देवी, मायादेवी, राघवेंद्र आदि मौजूद रहे।