फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से अधेड़ समेत दो की मौत, कई बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
भीतरगांव (कानपुर)। विकास खंड के कई गांवों में बुखार का प्रकोप फैला है। शंकरपुर, बौहार और अंरजराम के बाद मेहरौली और साढ़ कस्बे में रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। बीते शुक्रवार की देर शाम मेहरौली गांव निवासी एक अधेड़ की जबकि, शनिवार की भोर साढ़ कस्बे में एक युवक की बुखार से मौत होने की सूचना है। इधर, शंकरपुर गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए गलियों में फागिंग भी कराई गई।
विज्ञापन

मेहरौली गांव के प्रधान राजू यादव ने बताया कि बीते एक सप्ताह से बुखार का प्रकोप फैला है। बताया कि गांव निवासी रामबाबू विश्वकर्मा (48) रोग की चपेट में था। बीते शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर परिजन कांशीराम अस्पताल (कानपुर) में भर्ती कराने ले जा रहे थे। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी रास्ते में मौत हो गई। मृतक की पत्नी रामकली ने बताया कि डाक्टरों ने जांच में टायफाइड बताया था। उसने बताया कि बहू वर्षा विश्वकर्मा (26) भी बुखार से पीड़ित है जिसका इलाज कराया जा रहा है। वहीं, गांव में प्रेम कुरील (60), रामसेवक (65), रामबली, देशराज, सेवक, संदीप, शालिनी, पुत्तन और सुयश समेत करीब 15 लोग बुखार से पीड़ित हैं। इधर, साढ़ कसबा निवासी गुड़ व्यापारी राकेश शुक्ला (38) को भी बीते कई दिनों से बुखार आ रहा था। उसका स्थानीय स्तर पर ही इलाज कराया जा रहा था। शनिवार की भोर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें