फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े और गंदगी की सड़ांध से फैला संक्रमण बुखार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर(कानपुर)। विकास खंड अफसरों की लापरवाही और स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी से कई गांवों में बारिश के बाद जमा पानी और कूड़े के ढेर से फैल रही सड़ांध से संक्रामक रोग फैल गया है। गांव गांव में बड़ी संख्या में लोग वायरल बुखार के चपेट में हैं। जिला प्रशासन के लोग कोई ध्यान नहीं दे रहे, इससे ग्रामीणों का रोष लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र के बरौली ग्राम पंचायत के चौखंडी में सफाई कर्मी के न आने से पूरे गांव में जगह-जगह नालियां बजबजाने और कूड़ा सड़ने से वायरल फीवर फैल गया है। गांव निवासी विश्वनाथ, गोविंद, कुंवरपाल, नीरज, रमेश, रामबली, शहनूर, रणवीर, कृष्णा शिवानी आदि बुखार की चपेट में हैं। गांव में हर-घर में कोई न कोई बुखार से पीड़ित हैं। इसके बाद भी ब्लाक की ओर से गांव में साफ-सफाई के प्रबंध नहीं किए गए हैं।
इस मामले ग्राम प्रधान शशिमोहन कटियार ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी और बीडीओ बिल्हौर से चर्चा की गई है। ब्लाक कार्यालय से आश्वासन मिला है कि जल्द गांव में सफाईकर्मियों टीम भेजकर दवा का छिड़काव कराया जाएगा। नसिरापुर गांव निवासी रामेंद्र कटियार, विकास, राजू आदि ने बताया कि ग्राम प्रधान से गुहार लगाने के बाद भी साफ-सफाई का प्रबंध नहीं किया गया है। शौचालय निर्माण के लिए खुदवाए गए गड्ढे में बारिश का पानी भरा होने से मलेरिया के मच्छर पैदा हो रहे हैं। शौचालय का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। प्रधान विकल कटियार ने बताया कि तेज बारिश के कारण कई मोहल्लों की नालियां टूटने की जानकारी है स्टीमेट तैयार कर लिया गया है बारिश समाप्त होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें