फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान यूनियन ने नारेबाजी कर जेई का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली चेकिंग के नाम पर हो रही अवैध वसूली के विरोध में किसान यूनियन के पदाधिकरियों ने डिवीजन कार्यालय में जेई को घेर लिया। उनको खरीखोटी सुनाकर अवैध वसूली करवाने का आरोप लगाया है। अधिकारी के कार्यालय में न मिलने पर अवैध वसूली से पीड़ित लोगों की सूची विभाग में रिवीज कराई।
विज्ञापन


सोमवार को डिवीजन कार्यालय पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जेई रंगलाल पाल को घेर लिया। उन पर कर्मचारियों से कटिया डलवाने के बाद पकड़ कर अवैध वसूली करवाने का आरोप लगाया। इसको लेकर जेई और यूनियन के पदाधिकारियों में नोकझोंक होने लगी। यह देखकर विभागीय कर्मचारियों ने बीच बचाव

कर विवाद शांत कराया। किसान यूनियन ने विभाग में दिए ज्ञापन में कहा कि गांव बदनपुर व अन्य जगहों पर कर्मचारी कटिया जलवाते है। इसके बाद उनको पकड़ कर मोटी रकम वसूल करते है। करीब 20 लोगों से विभागीय कर्मचारी दो-दो हजारों की वसूली कर चुके है। जिनके घरों में कनेक्शन है, उनके खिलाफ भी
विज्ञापन



एफआईआर दर्ज कर दी गई। गांव सबलपुर में विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से चक्की बिजली चोरी से चल रही है। वह चक्की मालिकों से प्रत्येक माह रुपये वसूल करते है। जेई रंगलाल पाल ने बताया कि जो आरोप लगाया गया है वह गलत है। एफआईआर दर्ज कराने के कारण यह लोग गलत आरोप लगा रहे है।
विज्ञापन



किसान यूनियन ने जेई को घेरा
बिजली चोरी करवाने और पकड़ने पर वसूली का लगाया आरोप, राजेपुर क्षेत्र में वसूली से पीड़ित ग्रामीणों की सूची दी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें