फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने बाइक सवार दो ग्रामीणों को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। थानाक्षेत्र के मकूर-धराखेड़ा गांव के पास बुधवार को बाइक से अजगैन रेलवे स्टेशन जा रहे बाइक सवार दो ग्रामीणों को डंपर ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। खफा ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया।

थानाध्यक्ष के समझाने पर ग्रामीण माने। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। उसके सिर पर भी चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


अजगैन थानाक्षेत्र के चांदपुर झलिहई गांव निवासी वीरबहादुर (35) पुत्र उदयराज पड़ोसी शंकरलाल दीक्षित (45) के साथ बाइक से अजगैन रेलवे स्टेशन आ रहे थे। दूसरी बाइक में ग्राम प्रधान राकेश भी थे। तीनों को अजगैन से ट्रेन से कानपुर जाना था।

वहां से राजस्थान बाला जी जाने के लिए ट्रेन थी। मकूर-धाराखेड़ा गांव के बीच मोहान की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने वीरबहादुर की बाइक में टक्कर मार दी। इससे वीरबहादुर और शंकरलाल डंपर के नीचे आ गए। डंपर दोनों को रौंदता हुआ निकल गया।

कुछ ही दूर पर चल रहे ग्राम प्रधान राकेश ने पुलिस व परिजनों को दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और अजगैन-मोहान मार्ग पर जाम लगा दिया। घटना के बाद चालक कुछ ही दूर पर डंपर छोड़कर भाग निकला। जाम की सूचना पर अजगैन कोतवाली प्रभारी संतोष तिवारी पहुंचे और जाम लगाए लोगों को समझाया। करीब दो घंटे बाद जाम खुल पाया।

ग्राम प्रधान ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शंकरलाल की मौत के बाद पत्नी मिथलेश कुमारी का रो-रोकर बुराहाल है। बेटा पंकज दिल्ली में इंजीनियर है एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है जबकि बेटी गुंजन की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन


उधर वीरबहादुर की पत्नी गीता और बेटी नेहा और बेटे युवराज पिता के शव पर बिलखते रहे। वीरबहादुर सात साल से पुलिस मित्र था। हादसों की सूचना पर मोहान विधायक बृजेश रावत पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें