फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने की दूसरी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। दहेज की मांग पूरी न होने पर पहले ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद पति ने दूसरी शादी भी कर ली। महिला को जब पता चला तो उसने कोतवाली आकर तहरीर दी। बुधवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव हुकुमपुर निवासी राजवती ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके पिता ने उसकी शादी जितेंद्र के साथ की थी। शादी के बाद ही ससुरालीजन दहेज के लिए दबाव बनाने लगे और उसे प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


जब उसने यह बात घर पर बताई तो परिजनों ने और दहेज दे पाने में असमर्थता जताई। इसके बाद ससुरालीजन उसके साथ रोज मारपीट करने लगे। कई बार उसके परिजनों ने आकर ससुरालियों को समझाया।
विज्ञापन


मगर, वे नही मानें और एक दिन मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। उसके परिजन समझौते का प्रयास कर रहे थे तब तक उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति जितेंद्र, जेठ अरविंद, सर्वेंद, कन्हैया, सास विमला देवी व ननद जूली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें