फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी पर लगाया अखिलेश का एजेंट बनकर काम करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। संगीन मामले में आरोपी सपा प्रत्याशी सुधीर यादव व कल्लू तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह का वोट पुलिस ने सुरक्षा में लाकर डलवा दिया। सदर विधायक रमेश दिवाकर ने आईजी पर अखिलेश यादव का एजेंट बनकर काम करने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष ने पत्थर मारकर उनकी कार का शीशा तोड़ने का भी आरोप लगाया।

कल्लू व सुधीर का वोट पड़ने के बाद मुख्यालय आए सदर विधायक रमेश दिवाकर व जिलाध्यक्ष गीता शाक्य ने आते ही गुस्सा निकालना शुरू किया। कहा कि हाईकोर्ट का आदेश है कि पहले समर्पण करें फिर मतदान की अनुमति है।
विज्ञापन


मगर पुलिस ने सुरक्षा देकर आरोपियों से मतदान करा दिया। पहले गिरफ्तारी करनी चाहिए। सदर विधायक रमेश दिवाकर ने कहा कि आईजी सपा मुखिया अखिलेश यादव के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि पुलिस के इशारे पर कुछ अराजकतत्वों ने उनकी कार में पत्थर फेंका जिससे उनकी कार का शीशा फूट गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस सपा के पक्ष में काम कर रही है। विनय शाक्य ने कहा कि वह इन आरोपों से सदर विधायक व जिलाध्यक्ष से सहमत हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें